Tuesday, July 21, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप में इटली की ऐतिहासिक जीत, नेपाल को 10 विकेट से हराया

मुंबई: टी-20 वर्ल्ड कप में इटली ने अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। ग्रुप सी के इस मुकाबले में इटली ने 124 रन का लक्ष्य महज 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। इस जीत के साथ इटली ने टूर्नामेंट में जोरदार आगाज किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नेपाल की ओर से आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। रोहित पौडेल ने 23 रन, आसिफ शेख ने 20 रन और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 17 रन का योगदान दिया। हालांकि, कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

मोस्का ब्रदर्स की शतकीय साझेदारी

इटली की ओर से क्रिशन कालुगामगे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। बेन मेनेंटी को 2 विकेट मिले, जबकि अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया। 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। जस्टिन मोस्का और एंथोनी मोस्का की जोड़ी ने नेपाल के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी की। जस्टिन मोस्का ने नाबाद 60 रन बनाए, जबकि एंथोनी मोस्का 62 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने मिलकर टीम को 12.4 ओवर में जीत दिला दी।

नेपाल की और से खेलने वाले प्लेयर में कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी है।

इटली की और से खेलने वाले प्लेयर में जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मेनेंटी (कप्तान), बेन मेनेंटी, मार्कस कैंपोपिनो, ग्रांट स्टुअर्ट, जीपी मीडे, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन है।

इटली ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर न सिर्फ दो अंक हासिल किए, बल्कि अपने नेट रन रेट को भी मजबूत किया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद टीम का मनोबल काफी ऊंचा है और आगे के मुकाबलों में भी वह इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर