Monday, November 2, 2026

इजरायल ने दिया पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान, ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से नवाजा

इजरायल: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायल की संसद Knesset को संबोधित किया. इस संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी को इजरायल के सर्वोच्च संसदीय सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ (Speaker of the Knesset Medal) से नवाजा गया है. इस सम्मान से सम्मानित होने वाले वह दुनिया के पहले नेता हैं. यह पदक उन्हें उनके नेतृत्व क्षमता और भारत-इजरायल के रणनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए दिया गया है.
पीएम मोदी की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह दुनिया के उन चुनिंदा वैश्विक नेताओं में शुमार हो गए हैं, जिन्हें इजरायल और फिलिस्तीन दोनों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा है.

गौर करने वाली बात ये है कि साल 2018 में पीएम मोदी को ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ प्रदान किया गया था, जो विदेशी नेताओं के लिए फिलिस्तीन का सबसे बड़ा सम्मान है. बुधवार को इजरायल की संसद में मिला यह मेडल साबित करता है कि भारत ने मध्य-पूर्व की जटिल राजनीति में अपनी स्वतंत्र और ठोस पहचान बनाई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर