Thursday, October 29, 2026

ईरान इज़राइल जंग: दुबई एयरपोर्ट ड्रोन हमला, भीषण आग के बाद उड़ानें हुई ठप

दुबई: ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध पिछले 17 दिनों से जारी है। जहां अमेरिका और इज़राइल लगातार ईरान पर हमला कर रहा है। ऐसे में दुबई से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई जिससे आस पास अफ़रा तफ़री मच गई। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात ड्रोन ने एयरपोर्ट के पास विस्फोट किया जिसके बाद आग तेजी से एयरपोर्ट में फैल गई। हालांकि सुरक्षा टीम और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचकर आग में काबू करने का अभियान शुरू कर दिया।

सारी उड़ाने ठप 

ड्रोन विस्फोट की घटना के बाद दुबई की कई उड़ानों को रोक दिया और कुछ को अन्य एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा की स्थिति को नियंत्रण लाने के प्रयास जारी है, साथ की इस हमले की भी जाच जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-‘सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर, DCAA ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ानों से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें।’

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर