Wednesday, November 4, 2026

90 लाख का गांजा समेत अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बहरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक पर पुलिस की कार्रवाई

जमशेदपुर : अंतर्राज्यीय संगठित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के विरुद्ध जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष पुलिस दल ने बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा चौक के समीप सघन वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन से 113 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है।

इसे भी पढ़ें : निखार सबलोक हत्याकांड: कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू गिरफ्तार, पिस्टल, मोबाइल व बाइक बरामद

गुप्त सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष दल का गठन किया गया। कालियाडिंगा चौक के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को एक वाहन की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोककर नियमानुसार उसकी तलाशी ली।

डिक्की खुलते ही भारी मात्रा में गांजा देखकर पुलिस भी चौंक गई। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से गांजा के कई पैकेट बरामद हुए। वजन कराने पर कुल मात्रा 113 किलोग्राम निकली। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ का बाजार मूल्य लगभग 90 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ओडिशा के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस को आशंका है कि मोबाइल फोन में मादक पदार्थ की आपूर्ति और गिरोह से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गांजे की खेप कहां से लाई गई थी, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इस अंतर्राज्यीय तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस तस्करी के पूरे संगठित नेटवर्क और इसके पीछे सक्रिय सरगना की कुंडली खंगाल रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर