Friday, October 30, 2026

भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम ने एशिया कप में जीता गोल्ड, महिला टीम को मिला ब्रॉन्ज़ मेडल

खेल डेस्क : जापान के काकामिगाहारा में एशिया कप 2026 में भारतीय अंडर-18 की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड तो वहीं महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया है. भारतीय महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराया. वहीं पुरुष टीम ने जापान को 4-1 से हराया. भारतीय महिला टीम की संदीपा कुमारी ने दूसरे मिनट में, कप्तान स्वीटी कुजूर ने 16वें मिनट में और नौशीन नाज़ ने 33वें मिनट में गोल किए.

इसे भी पढ़ें: फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026: ईरान की फ़ुटबॉल टीम को अमेरिका का वीज़ा मिला

भारत के इस शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को अंडर-18 एशिया कप 2026 में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन दिखाया. यह उपलब्धि भारत में महिला हॉकी की बढ़ती ताक़त और हमारे खिलाड़ियों की अपार संभावनाओं को दर्शाती है. टीम को उनके आगे के लिए ढेरों शुभकामनाएं.” पीएम मोदी ने पुरुष हॉकी टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर भी बधाई दी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर