Tuesday, September 15, 2026

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले लगा बड़ा झटका, तिलक हुए अस्पताल में भर्ती !

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले न्यूज़ीलैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज़ होनी है, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से होगी। टीम का ऐलान कुछ दिन पहले ही किया गया था। न्यूज़ीलैंड के लिए जो टीम चुनी गई है, वही वर्ल्ड कप में भी खेलेगी। लेकिन उससे पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। तिलक वर्मा, जिनका चयन मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ के रूप में हुआ था, अब टीम में नज़र नहीं आएंगे। यह झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि एशिया कप में टीम को जीत दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। फाइनल में उन्होंने एक यादगार पारी खेलकर भारत को एशिया कप की ट्रॉफी जिताई थी।

अब खबर सामने आ रही है कि वे न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ नहीं खेल पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 जनवरी को उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें तेज़ पेट दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि यह मामूली दर्द नहीं था, बल्कि उन्हें टेस्टिकुलर टॉर्शन की समस्या थी।टेस्टिकुलर टॉर्शन एक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें टेस्टिकल अपनी स्पर्मेटिक कॉर्ड यानी ब्लड फ्लो को नियंत्रित करने वाली नली के साथ मुड़ जाता है। इससे ब्लड फ्लो रुक जाता है और अचानक तेज़ दर्द व सूजन होने लगती है। इसमें तत्काल सर्जरी ज़रूरी होती है, वरना प्रभावित टेस्टिकल को नुकसान पहुँच सकता है या उसे निकालना भी पड़ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तिलक की सर्जरी सफल रही है। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। इसलिए अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वे कितने दिनों में वापसी कर पाएंगे।अब सवाल यह भी है कि न्यूज़ीलैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज़ में उनकी अनुपस्थिति टीम को कितना प्रभावित करेगी। चूंकि यही टीम वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई है, ऐसे में तिलक की चोट भारतीय टीम के लिए बेहद चिंताजनक है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वे वर्ल्ड कप के शुरुआती कुछ मुकाबले भी न खेल पाएं, जो टीम के लिए बड़ी चिंता की बात है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर