Saturday, October 31, 2026

IND vs NZ : चौथा T-20 मुकाबला आज, अर्शदीप इतिहास बनाने के करीब, वनडे सीरीज से बाहर हुए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा

खेल डेस्क : न्यूजीलैंड के दौरे पर पांच टी-20 मुकाबले के सीरीज में 3-0 की निर्णायक बढ़त बनाने के बाद आज भारत सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूज़ीलैंड का सामना करेगा. यह मुकाबला ऑकलैंड स्थित ईडन पार्क में खेला जाएगा.भारतीय टीम अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुए ‘क्लीन स्वीप’ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी.

इसे भी पढ़ें : Dhanteras 2026: कर्ज और पैसों की किल्लत से हैं परेशान? धनतेरस पर तिजोरी में रखें ये 5 असरदार चीजें

मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय उप-कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि टीम अपनी रफ़्तार कम नहीं करेगी और उनका लक्ष्य 5-0 से सीरीज जीतना है. वहीं, चर्चा है कि गौतम गंभीर के नेतृत्व वाला टीम मैनेजमेंट आखिरी दो मैचों में बेंच पर बैठे कुछ खिलाड़ियों को मौका दे सकता है. मयंक यादव की टीम में वापसी हो सकती है, जबकि शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती को भी खेलने का मौका मिल सकता है.

अर्शदीप के नाम ये उपलब्धि

WhatsApp Image 2026 10 30 at 11.12.46

इधर यदि इस मैच में अंतिम एकादश में शामिल होकर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हो जाएंगे। अर्शदीप ने भारत की तरफ से 102 मुकाबले के 98 पारियों में 149 विकेट चटकाए हैं. 51 रन खर्च कर पांच विकेट उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने 126 विकेट, अक्षर पटेल के नाम 115, हार्दिक पंड्या ने 114 विकेट और कुलदीप यादव ने 98 विकेट लिए हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज से बाहर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद चार नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. कृष्णा का चयन फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था. मगर तय समय तक वह फिट नहीं हो पाए.

बीसीसीआई का बयान 

बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए लिखा है, प्रसिद्ध कृष्णा जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज के लिए फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर थे. वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. कृष्णा को तैयार होने और जरूरी वर्कलोड बनाने के लिए और समय की आवश्यकता होगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर