Monday, November 2, 2026

झारखंड के रामगढ़ में एसपी ऑफिस का पीए बनकर ठगी, दुकानदार से iPhone 16 लेकर फरार

रामगढ़: शहर के गोला रोड स्थित एक मोबाइल दुकान संचालक साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठग ने खुद को एसपी कार्यालय का पीए बताकर iPhone 16 मंगवाया और फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने रामगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें : SBI शाखा प्रबंधक और कैशियर चढ़े CBI के हत्थे, मृतक के खाते की राशि देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, गणपति मोबाइल के संचालक धीरेंद्र कुमार को 30 मई की शाम एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को एसपी कार्यालय का पीए बताते हुए iPhone 16 खरीदने की बात कही। कर्मचारी के वापस लौटने के बाद जब दुकान में भुगतान की जांच की गई तो खाते में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई।

दुकानदार द्वारा संपर्क करने पर आरोपी ने भुगतान करने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। ठगी का एहसास होने पर धीरेंद्र कुमार ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर मामले की जांच, मोबाइल की बरामदगी तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर