Sunday, November 1, 2026

SBI शाखा प्रबंधक और कैशियर चढ़े CBI के हत्थे, मृतक के खाते की राशि देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप

गोड्डा: जिले के महागामा प्रखंड स्थित डुमरिया एसबीआई शाखा में सोमवार को सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। धनबाद स्थित सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की टीम ने शाखा प्रबंधक रोहित कुमार और एक कैशियर को कथित रूप से 77 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस ने सीबीएसई पर मोदी सरकार से पूछे ये पांच सवाल, 36 कमियों को नजरअंदाज क्यों किया ?

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम शाम करीब चार बजे बैंक पहुंची और रात आठ बजे तक शाखा में गहन जांच-पड़ताल करती रही। इस दौरान अधिकारियों ने मामले से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की तथा बैंक कर्मियों से पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि एक मृतक खाताधारक के खाते में जमा राशि के भुगतान के बदले शाखा प्रबंधक ने कैशियर की मदद से रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित व्यक्ति रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, इसलिए उसने धनबाद सीबीआई से शिकायत की।

शिकायत की पुष्टि के बाद विशेष टीम का गठन किया गया। टीम की निगरानी में शिकायतकर्ता ने बैंककर्मियों को रिश्वत की रकम सौंपी। जैसे ही पैसे का लेन-देन हुआ, पहले से मौजूद सीबीआई टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को रंगेहाथ दबोच लिया।

सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने आरोपित बैंक अधिकारियों के आवासों पर भी तलाशी अभियान चलाया। बैंक में करीब चार घंटे तक चली जांच के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर धनबाद ले जाया गया

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर