Wednesday, July 22, 2026

पलामू में चिकित्सा पदाधिकारी ने कार से घर के आंगन में सोए टेम्पो चालक को रौंदा, मौत

पलामू : जिले में एक चिकित्सा पदाधिकारी ने तेजी से कार चलाते हुए घर के आंगन में सोए एक ग्रामीण को रौंद दिया। हादसे में डॉक्टर को भी चोट आई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी है। घटना गुरुवार रात हुई।

ये भी पढ़ें : फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई कोर्टों को तीन महीने में निर्णय सुनाने का निर्देश

पुलिस के अनुसार पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार अपनी कार (जेएच 03 एसी 8251) से पाटन से मेदनीनगर आ रहे थे। इसी क्रम में सिक्की गांव के पास टर्निंग पर अचानक उनका नियंत्रण हट गया और कार अनियंत्रित होकर पास के घर में घुस गई और आंगन में सोए विनोद सिंह को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद मौके पर घर के लोग और आसपास के ग्रामीण जुटे। विनोद सिंह को जबतक इलाज के लिए ले जाया जाता उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी, जबकि डॉक्टर को गंभीर स्थिति में कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा गया। विनोद सिंह टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

थाना प्रभारी अनिल कुमार विद्यार्थी ने शुक्रवार सुबह घटना की पुष्टि की। बताया कि चिकित्सा पदाधिकारी की कार से घटना हुई है। एक ग्रामीण की मौत हो गई है। डॉक्टर को चोट आई है। इलाज के लिए ले जाया गया है। मामले में जांच की जा रही है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर