Wednesday, July 22, 2026

घर की चाबी सौंपी, देवर ने खाली कर दी तिजोरी, गर्लफ्रेंड संग मिलकर उड़ाए लाखों के गहने, खरीदी XUV 500

रांची : जिस देवर को घर की रखवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई, वही लाखों की चोरी का मास्टरमाइंड निकला। लालपुर थाना क्षेत्र के हरिभाविनी अपार्टमेंट में हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए रांची पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मौसेरे देवर ने अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्तों के साथ मिलकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के पैसों से उसने महिंद्रा XUV 500 तक खरीद ली।

इसे भी पढ़ें : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा हुई रेस, छह एवं सात जून को दौरा

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मामला तब सामने आया जब पीड़िता अपने घर की चाबी मौसेरे देवर हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष को देकर पटना गई थीं। 31 मई को लौटने पर अलमारी खुली मिली और उसमें रखे कीमती गहने व नकदी गायब थे। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच में पता चला कि आरोपितों ने सबूत मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी छेड़छाड़ की थी।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस पूछताछ में हर्ष ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड लाईबा याश्मीन उर्फ निधि और दोस्तों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। चोरी के बाद गहनों को बेच दिया गया और उससे मिली रकम से लग्जरी SUV खरीद ली गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सिद्धांत सुमन, हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष, धनंजय कुमार वर्मा उर्फ धनंजय सोनी और लाईबा याश्मीन उर्फ निधि को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद हुए चोरी के सामान

उनकी निशानदेही पर डायमंड रिंग, मंगलसूत्र, प्लेटिनम ज्वेलरी, लाखों रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, ज्वेलर्स का रसीद पैड और चोरी के पैसों से खरीदी गई महिंद्रा XUV 500 (JH02AR-5313) बरामद की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भरोसे का फायदा उठाकर अंजाम दी गई इस चोरी की साजिश काफी सुनियोजित थी, लेकिन तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के चलते पूरा गिरोह सलाखों के पीछे पहुंच गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर