Saturday, October 31, 2026

देवघर में युवक को गोली मारकर अपराधी हुए फरार, गुमला में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के बरियारबांधी इलाके में बुधवार दोपहर हुई गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात अपराधियों ने 23 वर्षीय अभिषेक यादव को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली अभिषेक की कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और दोस्तों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अभिषेक यादव बमपास टाउन स्थित एसकेपी स्कूल के समीप का निवासी बताया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : घर की चाबी सौंपी, देवर ने खाली कर दी तिजोरी, गर्लफ्रेंड संग मिलकर उड़ाए लाखों के गहने, खरीदी XUV 500

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

गुमला जिले के पुसो थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला दर्ज होने के बाद गुमला पुलिस ने एफएसएल टीम और श्वान दस्ता की मदद से जांच शुरू की।अनुसंधान के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी आकाश उरांव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि पीड़िता का समुचित इलाज कराया जा रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर