Sunday, November 1, 2026

रिम्स-2 के विरोध में फिर उतरे ग्रामीण, भूमि पूजन की चर्चा सुनते ग्रामीणों गाड़ दिए झंडे

रांची : राजधानी के नगड़ी स्थित रिम्स 2 के प्रस्तावित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होने की चर्चा के बीच बुधवार को एक बार फिर से ग्रामीण विरोध में उतर आए हैं. दरअसल, बीती रात ग्रामीणों को सूचना मिली कि बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नगड़ी स्थित रिम्स 2 का भूमि पूजन करेंगे. इसी को लेकर बुधवार को भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण अपनी जमीन को बचाने पहुंच गए और झंडा गाड़कर विरोध जताया.

इसे भी पढ़ें : जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा चाईबासा जेल होंगी शिफ्ट, जेल आईजी ने दिया आदेश

ग्रामीण की मांग रिम्स 2 का निर्माण कहीं अन्यत्र करने की है क्योंकि चिह्नित जमीन पर लंबे समय से वह खेती करते आ रहे हैं, ऐसे में अगर उस भूमि पर रिम्स 2 का निर्माण होता है तो उनकी खेती की जमीन उनसे छिन जाएगी. ग्रामीणों ने कहा कि पिछले साल लंबे व लगातार हुए विरोध की वजह से वो खेती नहीं कर पाए थे और अब एक बार फिर जब खेती का समय नजदीक आ रहा है तो भूमि पूजन होने व रिम्स 2 के निर्माण की चर्चा शुरू हो गई है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी कि आज रिम्स 2 का भूमि पूजन होना है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर