Wednesday, November 4, 2026

धनबाद में विधायक रागिनी सिंह के आवास “सिंह मेंशन” में 2 बदमाशों ने की बमबाजी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद : सरायढेला-गोविंदपुर सड़क पर स्टीलगेट के पास स्थित सिंह मेंशन में रविवार देर रात अपराधियों ने सुतली बम फेंका. एक बम सिंह मेंशन के अंदर जबकि दूसरा गेट के पास फेंका गया। सुतली बम फटने के बाद सिंह मेंशन के अंदर अफरातफरी मच गई। घटना रात करीब 11.40 बजे की है।

बाइक सवार 2 अपराधी शामिल

झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह का आवास “सिंह मेंशन” शहर में बेहद चर्चित है. सिंह मेंशन में लगे सीसीटीवी के फुटेज में बाइक पर सवार दो युवकों को बम फेंकते देखा गया। बाइक सवार कोलाकुसुमा की तरफ से आए और गोविंदपुर की तरफ निकल गए। इस घटना को धनबाद में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आने के रूप में भी देख रहे हैं।

मौके पर पहुंचे सिटी और ग्रामीण एसपी

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी के साथ सरायढेला और धनबाद थाना की टीम मौके पर पहुंची। सिंह मेंशन झरिया विधायक रागिनी सिंह और उनके पति पूर्व विधायक संजीव सिंह का आवास है। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के फौरन बाद सिंह मेंशन पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, फिलहाल अब तक किसी ने भी इस घटना की न तो जिम्मेदारी ली है और न ही सीसीटीवी में कैद दोनों बदमाशों के बारे में ही कोई सुराग पुलिस को मिला है। पुलिस इस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।

नगर निगम चुनाव की चर्चा

इधर चर्चा धनबाद में हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर भी है क्योंकि इस चुनाव में झरिया विधायक रागिनी सिंह के पति और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मेयर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी आगे करते हुए जल्द ही नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया है। नामांकन 4 फरवरी तक दाखिल किया जा सकेगा। इस चुनाव में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के अलावा धनबाद सांसद ढुलू महतो की पत्नी के भी उम्मीदवार बनने की चर्चा जोरों पर है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर