Wednesday, November 4, 2026

साहिबगंज के बरहरवा में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन भट्ठे सील

बरहरवा/साहेबगंज : बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त साहिबगंज के निर्देश पर मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचालित ईंट भट्ठों की जांच की। इस दौरान वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर तीन ईंट भट्ठों को सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ईंट भट्ठा संचालकों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें: पाकुड़ : सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का सघन वाहन जांच अभियान, बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त

इस संबंध में माइंस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठों की जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान जिन ईंट भट्ठा संचालकों के पास संचालन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए जा रहे हैं, उनके भट्ठों को सील किया जा रहा है।

मंगलवार को जांच के क्रम में सिरासिन गांव में संचालित दो तथा मेंहदीडांगा में एक ईंट भट्ठे को सील किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी प्रशासन की ओर से चार ईंट भट्ठों को सील किया जा चुका है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर