Friday, October 30, 2026

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी ने पलटा पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का फैसला, सीओ से जुड़ा है मामला

पटना : बिहार में निलंबित राजस्व कर्मी तथा अंचलाधिकारियों को सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ी राहत देते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के फैसले को पलट दिया है और निलंबित अधिकारियों का निलंबन रद्द करने का आदेश दिया है। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर निलंबन रद्द करने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश के अनुसार 11 फरवरी से 19 अप्रैल तक निलंबित सभी राजस्व कर्मियों का निलंबन रद्द कर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : CM बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला दिल्ली दौरा आज, प्रधानमंत्री समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की संभावना

बता दें कि बीते करीब दो महीने से अपनी मांगों को लेकर राजस्व कर्मी एवं अंचलाधिकारी हड़ताल पर चले गए थे। उस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने कई बार अधिकारियों से अपील की थी कि अपने काम पर वापस लौटें और जनता के काम को न लटकाएं, हम आपकी मांगों पर भी विचार करेंगे और न्यायोचित कार्रवाई भी की जाएगी।

पूर्व उप मुख्यमंत्री के अपील के बावजूद जब अधिकारी काम पर वापस नहीं लौटे तब उन्होंने चेतावनी दी थी और फिर कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। अब नए सीएम सम्राट चौधरी ने उनके आदेश को पलट दिया है तथा सभी जिलाधिकारियों को निलंबन रद्द करने का निर्देश दिया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर