Wednesday, July 29, 2026

CM बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला दिल्ली दौरा आज, प्रधानमंत्री समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की संभावना

पटना: बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंतिम निर्णय इसी बातचीत में लिया जा सकता है।

मंत्रिमंडल पर चर्चा संभव

सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी अपने साथ संभावित मंत्रियों की सूची भी दिल्ली ले गए हैं। बताया जा रहा है कि नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और इसकी फाइल फिलहाल पार्टी आलाकमान के पास है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एनडीए के अन्य दलों में कोई खास विवाद नहीं है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहले ही अपने कोटे के मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री को सौंप चुके हैं। वहींचिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियों से मौजूदा मंत्रियों के ही दोबारा शामिल होने की संभावना है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: गुजरात में साइबर फ्रॉड के मामले में बैंक के 3 अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार, 2500 करोड़ की ठगी की आशंका

भाजपा कोटे पर अब भी संशय

हालांकि भाजपा के भीतर कुछ पदों को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। खासकर वरिष्ठ नेता और दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुके विजय सिन्हा की भूमिका को लेकर अभी निर्णय नहीं हो पाया है। यही कारण है कि भाजपा आलाकमान ने इस मुद्दे पर अंतिम फैसला अपने पास रखा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि दिल्ली में होने वाली इन बैठकों के बाद बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है। इससे राज्य की राजनीति में नई दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर