Tuesday, June 30, 2026

पीएम मोदी की अपील का असर, कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए बड़े कदम

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल और ऊर्जा बचत की अपील का असर अब देश के कई राज्यों में दिखाई देने लगा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की सरकारों ने ईंधन बचाने और खर्च कम करने के लिए नए फैसले लिए हैं। मंत्री और अधिकारी अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं सरकारी बैठकों को भी वर्चुअल मोड में किया जा रहा है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

दिल्ली शिक्षा मंत्री ने मेट्रो और ई-रिक्शा से किया सफर

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को दिल्ली मेट्रो से सफर किया। उन्होंने INA से कड़कड़डूमा कोर्ट तक मेट्रो में यात्रा की और फिर वहां से सूरजमल विहार स्थित स्कूल तक ई-रिक्शा से पहुंचे। मंत्री ने वहां स्कूल प्रमुखों के साथ आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसे ऊर्जा बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

मध्य प्रदेश में घटेगा वीआईपी काफिला 

सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में मंत्रियों और वीआईपी काफिलों में गाड़ियों की संख्या कम करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के काफिले में पहले 13 वाहन शामिल रहते थे, लेकिन अब स्थानीय दौरों में सिर्फ 8 वाहन ही रहेंगे। इसके अलावा सरकारी दौरों के दौरान रैलियों पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस डी.डी. बंसल साइकिल चलाकर हाईकोर्ट पहुंचे, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

यूपी सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा बचत को लेकर कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और अफसरों के काफिलों में 50 प्रतिशत तक कटौती की जाएगी। साथ ही सप्ताह में 1 दिन सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को बस या मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना होगा। बड़े कॉर्पोरेट ऑफिसों के लिए हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी करने का भी फैसला किया गया है। इसके अलावा सरकारी बैठकों, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप को वर्चुअल मोड में आयोजित किया जाएगा। राज्य सचिवालय की 50 प्रतिशत बैठकें भी ऑनलाइन होंगी।

महाराष्ट्र में मंत्री ने विदेश यात्रा टाली

महाराष्ट्र मंत्री आशीष शेलर ने इस साल फ्रांस में होने वाले कन्नेस फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देते हुए विभागीय खर्चों में कटौती की जा रही है। हालांकि मराठी फिल्मों के समर्थन के लिए जरूरी बैठकें ऑनलाइन माध्यम से की जाएंगी।

यह भी पढ़ें: CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20 प्रतिशत छात्र हुए पास

पीएम मोदी की जनता से खास अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और कारपूलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा लोगों से कुछ समय तक विदेश यात्राएं टालने और सोने की खरीद कम करने की भी अपील की गई है। प्रधानमंत्री ने रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल को कम कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही है। साथ ही खाने के तेल की खपत कम करने, सजावटी लाइटों का सीमित उपयोग करने और सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की भी सलाह दी गई है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर