Saturday, October 31, 2026

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20 प्रतिशत छात्र हुए पास

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन यानी CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 85.20 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। बोर्ड के अनुसार यह परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत कम रहा है। छात्र अपना रिजल्ट CBSE Official वेबसाईट पर जाकर देख सकते हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

ऑन-स्क्रीन मार्किंग से हुई कॉपियों की जांच 

बोर्ड ने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत कराई है। इस प्रक्रिया में परीक्षकों ने डिजिटल माध्यम से कॉपियों की जांच की, जिससे मूल्यांकन को ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की कोशिश की गई। CBSE ने छात्रों की सुविधा के लिए SMS के जरिए रिजल्ट देखने की भी व्यवस्था की है। अगर किसी छात्र के मोबाइल में इंटरनेट नहीं है या वेबसाइट का सर्वर व्यस्त है, तो छात्र एसएमएस भेजकर अपने विषयवार अंक प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: PSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास

CBSE नहीं जारी करता मेरिट लिस्ट

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वेबसाइट पर जारी की गई मार्कशीट प्रोविजनल होगी। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और अन्य दस्तावेज अपने स्कूल से प्राप्त करने होंगे। यही दस्तावेज आगे एडमिशन और अन्य आधिकारिक कार्यों में मान्य होंगे। CBSE ने इस बार भी किसी प्रकार की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड की ओर से कोई टॉपर घोषित नहीं किया गया है। साथ ही सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी छात्र को स्कूल, जिले या क्षेत्र का टॉपर घोषित न किया जाए।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर