Tuesday, September 15, 2026

रांची में अवैध हथियार के फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹10 से ₹15 हजार में होती थी सौदेबाजी

रांची: राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में चल रहे अवैध हथियारों के एक बड़े कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह गांव में छापेमारी कर पुलिस ने न केवल भारी मात्रा में हथियार बरामद किए, बल्कि उस मास्टरमाइंड को भी दबोच लिया है जो घर के भीतर ही अवैध हथियार तैयार कर रहा था।

शौचालय के नीचे था हथियारों का जखीरा

रांची ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। जब पुलिस टीम ने 60 वर्षीय नारायण लोहरा के घर पर धावा बोला, तो नजारा चौंकाने वाला था। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हथियारों को घर के अलग-अलग हिस्सों और शौचालय के नीचे छिपाकर रखा था।

पुलिस की इस कार्रवाई में हथियारों की एक बड़ी खेप हाथ लगी है। जिनमें देसी अवैध निर्मित हथियार- 19 पीस, अर्धनिर्मित हथियार– 4 पीस, हथियार बनाने के उपकरण– 4 सेट शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026 02 07 at 6.19.27 PM
छापेमारी में बर्मद किए गए हथियार

 ₹10 से ₹15 हजार में होती थी डिलिवरी

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यहाँ तैयार किए गए देसी कट्टे और अन्य हथियारों को 10,000 से 15,000 रुपये के बीच बेचा जाता था। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि नारायण लोहरा किन-किन अपराधियों और गिरोहों को ये हथियार सप्लाई करता था। साथ ही आरोपी नारायण लोहरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर