खेल डेस्क: आईसीसी ने अगले साल होने वाले आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट के मुक़ाबले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्तूबर से होगी, जबकि 21 नवंबर को साउथ अफ़्रीका के जोहान्सबर्ग में फ़ाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
इसे भी पढ़ें : रांची के नामकुम में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत
भारत अपना पहला मैच 7 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेलेगा. इसके बाद टीम इंडिया 10 अक्तूबर को पाकिस्तान और 14 अक्तूबर को अफ़ग़ानिस्तान से भिड़ेगी. भारतीय टीम अपना चौथा मैच क्वालिफ़ायर ए (जिसका फैसला अभी होना बाकी है) के ख़िलाफ़ खेलेगी. वहीं, पांचवां मैच 24 अक्तूबर को जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला सेमीफ़ाइनल 17 नवंबर को, जबकि दूसरा सेमीफ़ाइनल 18 नवंबर को खेला जाएगा.


