Sunday, July 26, 2026

हैदराबाद एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तीन दिन में तीसरी बार अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एम्सटर्डम से आने वाली एक फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। पिछले तीन दिनों में यह तीसरी बार है जब हैदराबाद एयरपोर्ट को निशाना बनाकर ऐसी धमकी दी गई है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कस्टमर केयर को मिला धमकी भरा ईमेल

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार तड़के एयरपोर्ट के कस्टमर केयर विभाग को एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से ईमेल मिला। ईमेल में दावा किया गया था कि एम्सटर्डम से हैदराबाद आ रही कुआलालंपुर एयरवेज की फ्लाइट में एक मानवरहित बम रखा गया है। संदेश में यह भी कहा गया कि विमान अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले किसी भी समय विस्फोट हो सकता है।

धमकी के बावजूद विमान ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान के उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने उसे तुरंत आइसोलेशन बे में भेज दिया। इसके बाद विमान की गहन तलाशी और जांच शुरू की गई। एयरपोर्ट प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बल पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

लगातार तीसरे दिन मिली धमकी

हैदराबाद एयरपोर्ट को लगातार तीसरे दिन बम की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले शनिवार को भी एक ईमेल भेजकर दावा किया गया था कि मलेशिया से आने वाली एयरएशिया की फ्लाइट में बम रखा गया है। उस ईमेल में भी विमान को हवा में उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इस सिलसिले की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी। उस दिन जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से आने वाली लुफ्थांसा की फ्लाइट को लेकर धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। मेल में कहा गया था कि विमान में बम लगाया गया है और हैदराबाद पहुंचने से पहले ही विस्फोट हो जाएगा। हालांकि उस समय भी सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में रखा था।

यह भी पढ़ें: झारखंड के 11 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जलजमाव से बढ़ी परेशानी

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

लगातार मिल रही धमकियों के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। यात्रियों की स्क्रीनिंग और सामान की जांच पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई है। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम एयरपोर्ट के संवेदनशील इलाकों की लगातार जांच कर रही है। साथ ही निगरानी और सर्विलांस भी बढ़ा दिया गया है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इन धमकी भरे ईमेल के आईपी एड्रेस और भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है ताकि यात्रियों और एयरपोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर