Tuesday, September 15, 2026

जयपुर-कोटा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत

जयपुर: राजस्थान के जयपुर जिले के चाकसू इलाके में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। NH-52 पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 5:30 बजे चाकसू में टिगरिया मोड़ के पास हुआ। चाकसू थाने के एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि कार मध्य प्रदेश के जबलपुर से जयपुर की ओर आ रही थी। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार सामने चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।

कार के परखच्चे उड़े

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और शव गाड़ी में ही फंस गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रेशमा श्रीवास्तव (अखिलेश श्रीवास्तव की पत्नी), पीयूष राय (राजेश राय के बेटे), राहुल रजक (बबलू रजक के बेटे) और ड्राइवर अनुराग के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। राहुल रजक जबलपुर शहर का रहने वाला था।

हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सीडेंट रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर यातायात चालू कराया गया। सभी शवों को चाकसू सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। एक्सीडेंट थाना सेकंड के जांच अधिकारी जय सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है और हादसे की जांच जारी है। पुलिस ने वाहन चालकों से लंबी यात्रा के दौरान आराम करने और नींद आने पर गाड़ी रोकने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर