Tuesday, July 21, 2026

गढ़वा में ऑनर किलिंग, युवक के साथ दिखी तो परिजनों ने किशोरी की ले ली जान, पिता और भाई गिरफ्तार

न्यूज डेस्क : गढ़वा जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के सोह गांव स्थित लाली माटी टोला में गुरुवार को ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया. गांव के ही एक युवक के साथ देखे जाने पर परिजनों ने एक किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने सबूत मिटाने के लिए शव को गुपचुप तरीके से जलाने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते मिली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जलती चिता से शव को उतारकर कब्जे में ले लिया.

पुलिस के अनुसार, गुरुवार दोपहर किशोरी को उसके परिवारवालों ने गांव के एक युवक के साथ देख लिया था. इससे आक्रोशित परिजनों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा. इससे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने कुछ ग्रामीणों की मदद से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनायी और उसे गांव के श्मशान घाट ले जाकर चिता पर रखकर आग लगा दी. इसी दौरान घटना की सूचना गढ़वा थाना पुलिस को मिली. टीम तुरंत श्मशान घाट पहुंची. पुलिस को देखते ही कई ग्रामीण और मृतका के परिजन भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मृतका के पिता सुदेश बढ़ई और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया. दाह संस्कार की प्रक्रिया में शामिल चार अन्य ग्रामीणों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला ऑनर किलिंग की प्रतीत होता है. पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है. किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी की जायेगी. उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा सबूत मिटाने की कोशिश बेहद गंभीर अपराध है और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर