Thursday, October 29, 2026

स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए राष्ट्रपति पदक नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक, गृह मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

रांची: भारत सरकार के गृह मंत्रायल ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर दिए जाने वाले राष्ट्रपति पदकों के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किए हैं। झारखंड के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में समय सीमा का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। मंत्रालय ने दो श्रेणियों के लिए नामांकन मांगे हैं। इसमें पहला राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और दूसरा सराहनीय सेवा पदक शामिल है। ये पदक उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाएं देने वाले कर्मियों को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। यह निर्देश पुलिस बल, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवाओं (जेल विभाग) में कार्यरत कर्मियों के लिए जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम भेजे जाने हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

15 मई है अंतिम तिथि

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। सभी राज्यों और विभागों को इस समय सीमा के भीतर अपने प्रस्ताव भेजने होंगे। गृह मंत्रालय ने यह भी बताया कि अभी तक कई राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की ओर से नामांकन प्राप्त नहीं हुए हैं। इसे लेकर मंत्रालय ने चिंता जताई है और जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने अपने पत्र में साफ कहा है कि निर्धारित समय सीमा के बाद नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और किसी भी स्थिति में समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन पदकों की घोषणा की जाती है। यह सम्मान देश के विभिन्न सुरक्षा और सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: भोपाल में मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी में थे किसान नेता, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर