Tuesday, November 3, 2026

धनबाद के गोमो में हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

धनबाद : जिले के गोमो में रविवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोग उसे समझाने की कोशिशों और उसे सकुशल नीचे उतारने में जुट गए हालांकि युवती इन कोशिशों को अनदेखा कर मानने को तैयार नहीं नजर आई।

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा में थाना के संतरी ड्यूटी के दौरान जवान को संदेहास्पद स्थिति में लगी गोली, हालत गंभीर

दरअसल बीते दिनों गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र में युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद अब धनबाद जिले के गोमो स्थित सिकलाईन इलाके में भी रविवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि युवती क्यों मोबाइल टॉवर पर चढ़ी और उसके नहीं मानने के क्या कारण थे, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ सका है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवती को नीचे उतरने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल युवती के टावर पर चढ़ने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर