Tuesday, September 15, 2026

हेमंत कैबिनेट की बैठक थोड़ी देर में होगी शुरू, पेसा कानून पर लग सकता है मुहर!

हेमंत कैबिनेट की बैठक कुछ ही देर में शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में इस बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की जाएगी. मंत्रीपरिषद की बैठक को लेकर संभावना जताई जा रही है कि हेमंत सरकार पेसा कानून से संबंधित बड़ा प्रस्ताव ला सकती है.

दरअसल पंचायती राज विभाग ने नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर कैबिनेट विभाग को भेज दिया था. अब कैबिनेट विभाग ने यह फ़ाइल अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेज दी है. मुख्यमंत्री की सहमति मिलते ही इसे राज्य कैबिनेट की बैठक में पेश किया जाएगा.

हाईकोर्ट ने लागू करने का दिया है निर्देश

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने पहले ही सरकार को पेसा नियमावली जल्द लागू करने का निर्देश दिया था. नियमावली लागू न होने के कारण कई प्रशासनिक काम प्रभावित हो रहे हैं. खासकर बालू घाटों का संचालन फिलहाल रुका हुआ है. राज्य के 18 जिलों में बालू घाटों की नीलामी पूरी हो चुकी है, लेकिन नियमावली लागू न होने से निकासी पर रोक बनी हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार शीतकालीन विधानसभा सत्र से पहले ही पेसा नियमावली लागू करना चाहती है. ताकि विपक्ष के सवालों का जवाब दिया जा सके. कैबिनेट बैठक में वर्ष 2026 की सरकारी छुट्टियों की सूची पर भी मुहर लग सकती है. कितनी और कब छुट्टियाँ होंगी, इस पर फैसला लिया जाएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर