Tuesday, July 21, 2026

झारखण्ड में शनिवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना, वज्रपात से 5 लोगों की मौत

राँची: झारखण्ड राज्य के कई जिलों में आज यानी शनिवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट लागू है, जबकि पहले ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 60 KM लंबी नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, ओडिशा से मिलेगी कनेक्टिविटी

बीते 24 घंटे में वज्रपात से 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। कोडरमा में सबसे अधिक 31 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जमशेदपुर में 12 मिमी, मेदिनीनगर में 10 मिमी और गुमला तथा हजारीबाग में 5-5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी राँची में भी हल्की बारिश दर्ज हुई। 22 मार्च से मौसम साफ होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, 25 मार्च के बाद एक बार फिर बादल छाने की संभावना जताई गई है। मौसम परिवर्तन का असर कृषि पर भी पड़ा है।

चतरा में तीन महिलाओं की मौत

इधर चतरा में शुक्रवार दोपहर हुए वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. घटना पत्थलगड्डा प्रखंड के जेहरा और बंदरचुआ गांव की है. बताया जा रहा है कि घटना के समय महिलाएं महुआ चुनने के लिए पेड़ के नीचे गई थीं. इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश के बीच वज्रपात की घटना हुई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें आननफानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घर के आंगन में गिरी बिजली

दूसरी घटना जेहरा गांव में हुई, जहां पूनम देवी (21) और कल्याणी देवी (22) घर पर मौजूद थीं. अचानक आंगन में बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं. परिजनों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं एक ही परिवार से जुड़ी थीं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर