कोलकाता: दक्षिण बंगाल में सोमवार को हुई तेज बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, कोलकाता के ऊपर बने गहरे निन्म दबाव के कारण कोलकाता और आसपास के इलाकों में दिनभर तेज बारिश हुई. हालांकि, मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना बताई गई है. IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में जलवाष्प आने के कारण बारिश का असर देखने को मिला.
इसे भी पढ़ें : गुमला में 5 लाख का इनामी JJMP सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, AK-56 बरामद
मौसम विभाग के अनुसार निन्म दबाव धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ रहा है. इसका असर बंगाल, ओडिशा और झारखंड के पश्चिमी इलाकों में भी देखने को मिला है. आज मंगलवार को पश्चिमी बंगाल के 6 जिलों में भरी बारिश हो सकती है. इनमें पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत अन्य इलाके शामिल है और मंगलवार को कोलकाता, हावड़ा और हुगली जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले मौसम संबंधी जानकारी लेने की अपील की है.

