Thursday, October 29, 2026

गुमला में 5 लाख का इनामी JJMP सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, AK-56 बरामद

क्राइम डेस्क: झारखंड के गुमला जिले में पुलिस की ओर से चलाए गए एंटी नक्सल अभियान में पुलिस ने कथित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सब-जोनल कमांडर 5 लाख इनामी रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. रामदेव लोहरा लातेहार जिले के बींगड़ा गांव का रहने वाला था. इसके अलावा पुलिस ने लातेहार निवासी अरविंद नायक, लोहरदगा निवासी मुनेश्वर सिंह और गुमला निवासी जितेंद्र लोहरा को भी गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें : कोडरमा इंदरवा इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, 3 अन्य गिरफ़्तार

गुमला पुलिस ने उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से एक एके-56 राइफल मैगजीन के साथ, एक एसएलआर रायफल, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल जैसे अत्याधुनिक हथियार व संचार उपकरणों में एक वॉकी-टॉकी और आठ मोबाइल फोन बरामद किया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की.

पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरी थाना क्षेत्र के आकाशी और जयरागी गांवों के आसपास जेजेएमपी उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से पहुंचने वाले हैं. इसके बाद गठित विशेष छापेमारी टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान घेराबंदी कर पुलिस टीम ने मौके से जेजेएमपी के सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा और उसके दस्ते के तीन अन्य सक्रिय सदस्यों एरिया कमांडर अरविंद नायक, सक्रिय सदस्य जितेन्द्र लोहरा और मुनेश्वर सिंह को धर दबोचा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर