Wednesday, November 4, 2026

IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अगली तारीख सोमवार को

हजारीबाग: हजारीबाग में सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री मामले में जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए सोमवार की तारिख निर्धारित की है। सुप्रीम कोर्ट में वकील में जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। इस दौरान विनय चौबे के वकील ने कुछ बिंदुओं पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।

कोर्ट ने दी अगली तारिख

अधिवक्ता की मांग को स्वीकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार को तय कर दी। अब इस मामले में आगे की बहस अगली तारीख पर होगी। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की पीठ ने 6 जनवरी को विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले हूमायूं कबीर को लगा बड़ा झटका, एक वीडियो और सारा खेल बिगड़ा

क्या है पूरा मामला

यह मामला हजारीबाग में सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़ा है। पिछले साल अगस्त में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कांड संख्या 9/2025 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद एसीबी ने विनय चौबे के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। इसी मामले में वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और जमानत के लिए प्रयास कर रहे हैं। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि विनय चौबे को जमानत मिलती है या नहीं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर