कोलकाता: बंगाल चुनाव से ठीक पहले हूमायूं कबीर एक बड़ा झटका लगा है। असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान कर दिया है की वो हूमायूं कबीर के साथ अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर साझा करके दी। उन्होंने गठबंधन तोड़ते हुए साफ किया की वो उन लोगों के साथ संबंध नहीं रख सकते जो मुसलमानों के खिलाफ गलत बातें बोलते हैं। आगे ये भी कहा कि वो किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। AIMIM ने हूमायूं के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि वो किसी भी ऐसे व्यक्ति और पार्टी के साथ नहीं जुड़ सकती है, जो मुसलमानों के निष्ठा और उनके ईमानदारी पर गलत बोले सवाल उठाए।
दरअसल सोशल मीडिया पर हूमायूं कबीर का एक वीडियो वाइरल हो रहा है, जिसमे वो ये कहते नजर या रहे हैं, कि वो ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, किसी भी हद तक जा सकतें हैं। ऐसे में TMC के नेता फिरहाद हकीम और कुणाल घोष ने प्रेस कान्फ्रन्स कर ईडी से जांच कि मांग की। उन्होंने हूमायूं पर आरोप लगाया कि वो बीजेपी और उनके नेताओं से मिले हुए हैं, उन्होंने बीजेपी से कड़ोड़ों की डील की है. वो हिमन्ता बिसवा सरमा , मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव से भी मुलाकात की है।
हालांकि इस वीडियो के जवाब में हूमायूं कबीर का कहना है कि ये सब झूठ है, ये वीडियो AI से बनाया हुआ है। चुनाव से पहले ये मेरे खिलाफ एक साजिस की जा रही है। फिलहाल मैं चुनाव प्रचार में व्यस्त हूँ लेकिन जैसे ही इससे निकलूँगा मैं इन पर केस करूंगा।

