Sunday, November 1, 2026

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सचिदानंद वर्मा की बेल पर एसीबी कोर्ट में सुनवाई, एक सप्ताह में कोर्ट ने मांगी केस डायरी

रांची: म्यूटेशन के लिए घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सचिदानंद कुमार वर्मा की जमानत याचिका पर सोमवार को एसीबी कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी एसीबी ने कोर्ट से केस डायरी सौंपे जाने के लिए समय की मांग की तो कोर्ट ने एक सप्ताह में केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश एसीबी को दिया.

इसे भी पढ़ें : TDPL की ओर से JPSC और JSSC के लिए आयोजित सभी परीक्षाओं की हो जाँच : झारखंड छात्र संघ

बता दें कि इससे पहले एसीबी कोर्ट में हुई पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने एसीबी को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, लेकिन सोमवार को एसीबी केस डायरी पेश नहीं कर सकी. एसीबी ने बीते 9 जुलाई को बुढ़मू के सीओ सचिदानंद कुमार वर्मा को देर रात उनके आवास से गिरफ्तार किया था. गिरफ़्तारी के बाद झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया और एसीबी की कार्रवाई को लेकर आपत्ति जताई थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर