रांची : हजारीबाग निवासी व 2013 बैच के आईआरएस अधिकारी आकाश जैन को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में जॉइट डायरेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा आादित्य राजेंद्र भोजगढ़िया को भी संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनुजा पाबट और रुचिता विज को संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में DoPT की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
आकाश जैन के इस पदभार ग्रहण करने के बाद अब देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के संचालन और व्यवस्थाओं में उनकी अहम भूमिका रहने वाली है. आकाश जैन की यह उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे हजारीबाग और झारखंड के लिए गर्व का विषय बन गई है. शहर में लोग सोशल मीडिया से लेकर आपसी बातचीत तक में उन्हें बधाई दे रहे हैं, युवाओं के बीच उनकी सफलता प्रेरणा का केंद्र बन गई है.
यह भी पढ़ें: आलमगीर आलम का बड़ा बयान, वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगे चुनाव


