Tuesday, September 15, 2026

कानपुर में हवाला-सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, घर से 2 करोड़ कैश और 62 किलो चांदी बरामद

कानपुर: कानपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरनेशनल सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा किया है। देर रात की गई छापेमारी में एक घर से करीब 2 करोड़ रुपये नकद और 62 किलो चांदी बरामद की गई। इतनी बड़ी रकम देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी और करीब चार घंटे तक कैश गिना गया, जबकि चांदी इकट्ठा करते-करते पुलिसकर्मी थक गए। यह कार्रवाई शहर के कलक्टरगंज इलाके के धनकुट्टी मोहल्ला में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टा और हवाला का कारोबार चलाया जा रहा है। इसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने गुरुवार रात करीब 9 बजे धनकुट्टी निवासी रमाकांत गुप्ता के घर पर छापा मारा।

पुलिस ने घर को चारों ओर से घेरकर तलाशी ली। अंदर बड़ी मात्रा में नकदी और चांदी का जखीरा मिला। पूछताछ के दौरान आरोपी पैसों और चांदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने कार्टन में रखी 500-500 रुपये की गड्डियां बरामद कीं। इनमें करीब 1.80 करोड़ रुपये केवल 500 के नोटों में थे, जबकि बाकी रकम 200 और 100 रुपये के नोटों में मिली। इतनी भारी मात्रा में कैश और चांदी मिलने के कारण पुलिस को नोट गिनने और चांदी तौलने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। इसके अलावा आरोपियों के पास से पेन ड्राइव, मॉडम, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं। साथ ही नेपाली करेंसी भी बरामद होने की पुष्टि हुई है।

इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें किदवई नगर निवासी राहुल जैन, शिवम त्रिपाठी, यशोदा नगर गंगागंज निवासी सचिन गुप्ता और वंशराज समेत अन्य शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल भी मौके पर पहुंचे और जांच की समीक्षा की। वहीं स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के ADCP सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर में हवाला, सट्टा और अवैध शेयर ट्रेडिंग की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में दिल्ली, अलीगढ़, वाराणसी, इंदौर, मुंबई, नोएडा और जयपुर के कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं और आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर