Thursday, July 23, 2026

हरित ऊर्जा और निवेश के नए अवसरों से विकसित भारत और समृद्ध झारखण्ड के लक्ष्य को मिलेगी नई गति : हेमन्त सोरेन

दावोस/रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक के दौरान दावोस में इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर भारत सरकार और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड पहली बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भाग ले रहा है, जो राज्य के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा झारखण्ड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और हरित ऊर्जा सहित कई विकास क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने “विकसित भारत 2047” और “समृद्ध झारखण्ड 2050” के लक्ष्य को दोहराते हुए विश्वास व्यक्त किया कि दावोस में वैश्विक नेताओं, देशों और कंपनियों के साथ हुई सार्थक चर्चाएं राज्य के विकास और निवेश प्रयासों को नई गति प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और झारखण्ड की ओर से शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर