Wednesday, July 29, 2026

बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

रांची: भारत रत्न बी. आर. अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रांची में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में लोगों ने जुटकर बाबा साहेब को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। नेताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब के विचारों को नमन किया और उनके योगदान को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

WhatsApp Image 2026 04 14 at 12.31.20 PM

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान शोषितों, वंचितों और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि संविधान ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान और न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी बाबा साहेब का संघर्ष, साहस और शिक्षा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन हमें आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सीख देता है।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने CM पद से इस्तीफा देने से पहले की कैबिनेट की बैठक

WhatsApp Image 2026 04 14 at 12.31.18 PM

न्यायपूर्ण समाज बनाने का आह्वान

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और न्याय मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार दिया, जिसमें समानता, समता और अधिकार की भावना निहित है। यही संविधान आज समाज के कमजोर वर्गों के लिए आशा और सम्मान का सबसे बड़ा सहारा बना हुआ है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर