Tuesday, July 21, 2026

बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने से फ्रांस का इंकार, ट्रंप ने 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की दी धमकी

न्यूज डेस्क : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फ्रांस के साथ तीखी नोकझोंक शुरू कर दी है। ट्रंप ने फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने यह सब इसलिए किया क्योंकि फ्रांस ने ट्रंप के प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने से इंकार कर दिया।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का ट्रंप ने एक प्राइवेट मैसेज भी शेयर कर दिया, जिसमें ग्रीनलैंड मुद्दे पर बात हुई थी। ट्रंप का यह हमला तब हुआ जब फ्रांस ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्योता ठुकरा दिया। बोर्ड ऑफ पीस मूल रूप से गाजा के युद्ध-ग्रस्त वाले इलाके के पुनर्निर्माण के लिए बनाया गया था, लेकिन इसका चार्टर अब गाजा तक सीमित नहीं दिखता। ट्रंप ने इसे वैश्विक शांति के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बना रहे हैं।

ट्रंप का बयान

अमेरिका के राष्ट्रियपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में साफ कहा, “मैं फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा। फिर वह बोर्ड ऑफ पीस में शामिल हो जाएंगे। लेकिन, अब उन्हें शामिल होने की  कोई जरूरत नहीं है।” वे मैक्रों की ओर इशारा कर रहे थे। ट्रंप का कहना था कि अगर फ्रांस ने इसमें भी दुश्मनी दिखाई तो यह टैरिफ जरूर लगेगा, जिससे मैक्रों मजबूरन गाजा बोर्ड में आ  ही जाएंगे।

ट्रंप ने फ्रांस का मैसेज किया पोस्ट

ट्रंप ने गुस्से में आकर ट्रुथ सोशल पर मैक्रों का एक प्राइवेट मैसेज पोस्ट किया। उस पोस्ट में मैक्रों ने लिखा था कि दोनों नेता ईरान और सीरिया के मुद्दों पर सहमत हैं, लेकिन ग्रीनलैंड पर ट्रंप क्या कर रहे हैं, यह उन्हें समझ नहीं आ रहा।

इस पोस्ट हुए मैसेज में मैक्रों ने ट्रंप को दावोस में विश्व आर्थिक मंच के मौके पर मिलने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका के राष्ट्रियपति डोनाल्ड ट्रंप को गुरुवार को एक खास डिनर पर भी ले जा सकते हैं। साथ ही अन्य G7 नेताओं, यूक्रेन, डेनमार्क, सीरिया और रूस के सभी प्रतिनिधियों को भी बुलाने की बात कह रहे थे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर