Friday, June 19, 2026

छत्तीसगढ़ के कोरिया में आपसी विवाद में बीजेपी नेता समेत तीन को ज़िंदा जलाया, चार आरोपी गिरफ़्तार

न्यूज डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोरिया में रेत के अवैध खनन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद तीन लोगों को उनकी गाड़ी में ज़िंदा जला कर मार दिया गया. इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया, जिन्हें गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस विवाद में दोनों पक्ष बीजेपी से जुड़े हुए हैं.

फरार 5 की तलाश जारी

कोरिया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ने कहा, “इस मामले में फरार पांच अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कई सालों से आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद होता रहा है.”

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर दान में गबन मामले में CM योगी का पहला बयान, नहीं बचेगा कोई भी दोषी, बस 15 दिन करें इंतजार

अवैध खनन को लेकर विवाद

दरअसल, कोरिया ज़िले के सोनहत थाना क्षेत्र के नवगई में रेत के अवैध खनन को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान बीजेपी नेता और पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह गहरवार की गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. इस घटना में भरत सिंह गहरवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों ने गाड़ी के आगे-पीछे डंपर लगाकर रोका. गाड़ी में सवार लोग उतर पाते, उससे पहले ही अभियुक्तों ने पेट्रोल डाल कर उसमें आग लगा दी. पुलिस ने इस मामले में बीजेपी से ही जुड़े मनोज त्रिपाठी, अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी और सत्यप्रकाश त्रिपाठी को गिरफ़्तार किया है. सभी अभियुक्त एक ही परिवार के हैं.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर