न्यूज डेस्क : तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया है। अन्नामलाई ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार के. अन्नामलाई ने मंगलवार को नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष से मुलाकात की और उन्हें पांच पन्नों का इस्तीफा सौंपा।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : वेदांता ग्रुप के मुंबई-दिल्ली स्थित ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, फेमा नियमों के उल्लंघन का आरोप
कई महीनों तक चले मतभेद
तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी और अन्नामलाई के बीच राजनीतिक रणनीति को लेकर कई महीनों से मतभेद चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई AIADMK के साथ गठबंधन फिर से शुरू करने के BJP के फैसले से और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों से पहले उम्मीदवारों के चयन के कुछ पहलुओं से नाखुश थे, इसलिए चुनाव के बाद अन्नामलाई ने भाजपा का साथ छोड़ दिया।
नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अन्नामलाई नई क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिसे उनके सहयोगी ‘धर्मनिरपेक्ष’ और ‘तमिल-प्रथम’ सोच वाली पार्टी बता रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्तावित संगठन को छह से आठ महीनों के भीतर लॉन्च किया जा सकता है और यह तमिलनाडु में BJP और यह पार्टी द्रविड़ पार्टियों, दोनों के विकल्प के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश करेगी।
अन्नामलाई के करीबियों के अनुसार वह एक ऐसा राजनीतिक मंच बनाना चाहते हैं जो तमिल पहचान को राष्ट्रीय सोच के साथ जोड़े और साथ ही विरोधी पार्टियों का विरोध करते समय मुद्दों पर आधारित रहे।


