Thursday, July 23, 2026

मोकामा के पूर्व विधायक व जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार, दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में दो सहयोगी संग अरेस्ट

न्यूज डेस्क : बिहार के मोकामा में विगत 30 अक्टूबर को दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और मोकामा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार किया है. पटना एसएसपी की विशेष पुलिस टीम ने उन्हें बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट से हिरासत में लिया और उन्हें लेकर बाढ़ से पटना पहुंची.

पुलिस के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए अनंत सिंह के दो अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार करने की बात कही. इससे पहले जानकारी आई थी कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी बनाए गए अनंत सिंह जल्द पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं. इसी सूचना के बाद पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम अनंत सिंह के घर पहुंची थी.

दो सहयोगी संग अनंत सिंह गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 10 30 at 23.27.32 1

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना के समय अनंत सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद थे, इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट और गोली लगने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है.

इसके बाद ही जेडीयू उम्मीदवार व पूर्व विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उनके साथ दो सहयोगी मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया है. अनंत सिंह को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है और तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

जल्द ही कई और गिरफ्तारी होने की संभावना

Anant Singh

पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर को मोकामा के तारतर इलाके में दो पक्षों में भिड़ंत हुई थी, जिसके बाद दुलारचंद यादव का शव बरामद हुआ. इस मामले में दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस मामले में जल्द ही कई और लोगों की भी गिरफ्तारी होगी, जिसे लेकर छापेमारी की जा रही है.

सीआईडी करेगी मामले की जांच 

जन सुराज उम्मीदवार के समर्थक दुलारचंद यादव की 30 अक्चूबर को हुई हत्या के मामले की जांच तेज हो गई है. बिहार पुलिस की सीआईडी ने इस केस का जिम्मा संभाल लिया है. सीआईडी डीआईजी जयंतकांत शनिवार को स्वंय घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. वहीं इस मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है.

मामले को लेकर एफएसएल की टीम भी बसावन चक स्थित घटनास्थल पर पहुंची और कई अहम सबूत मौके से उठाए. कहा जा रहा है कि जो गाड़ियां घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुई थीं, उनसे भी साक्ष्य इकट्ठे किए गए हैं. इसके अलावा जांच टीमों ने मौके से कई पत्थरों को भी बरामद किया है. जिसे लेकर घटना के सुनियोजित होने की आशंका जताई जा रही है. 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर