Tuesday, July 21, 2026

धनबाद के मेयर चुनाव में 25 हजार से अधिक मतों से जीते पूर्व विधायक संजीव सिंह

धनबाद : धनबाद नगर निगम के मेयर पद के हुए चुनाव में मतगणना के दूसरे दिन कई घंटों तक सात राउंड में चली मतगणना के बाद आखिरकार पूर्व विधायक व निर्दलीय उम्मीदवार और झरिया विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह नए मेयर चुन लिए गए है. उन्होंने जेएमएम समर्थित उम्मीदवार व पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को 25 हजार से भी अधित मतों से पराजित किया. इससे पहले मतगणना की औपचारिक प्रक्रिया खत्म होने के पूर्व ही चंद्रसेखर अग्रवाल ने संजीव सिंह को जीत की बधाई देते हुए उन्हें शिभकामनाएं दी.

मतगणना के शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखने वाले संजीव सिंह ने अंत तक अपनी बढ़त कायम रखी और अपने सभी 28 प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए 25 हजार मतों से निर्णायक जीत दर्ज की. शनिवार को भी सुबह से ही धनबाद के मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी रही.संजीव सिंह के पक्ष में रुझान पहले राउंड से ही दिखने लगा था. संजीव सिंह ने प्रत्येक चरण में अपनी बढ़त को और मजबूत किया. पांचवें राउंड की गिनती पूरी होने तक संजीव सिंह के वोटों का आंकड़ा इतना बढ़ गया कि विपक्षी उम्मीदवारों की वापसी की संभावनाएं लगभग समाप्त हो गईं.

हालांकि जीत तय हो चुकी है, लेकिन चुनाव आयोग और जिला प्रशासन द्वारा कुछ ही देर में इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. संजीव सिंह की भारी बढ़त की खबर जैसे ही केंद्र से बाहर आई, उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई. मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और अबीर-गुलाल के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर