Thursday, October 29, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की खुदकुशी, टीएमसी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव

न्यूज डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और ममता सरकार में मंत्री रहे आशीष बनर्जी ने रविवार तड़के कथित तौर पर खुदकुशी कर लिया। रविवार सुबह बीरभूम जिले के एक टीएमसी कार्यालय में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके घर के पास ही तृणमूल कांग्रेस का पार्टी ऑफिस था। वो पश्चिम बंगाल में बीरभूम ज़िले की रामपुरहाट सीट से लगातार पांच बार विधायक रहे.

इसे भी पढ़ें: 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का छात्रों का ऐलान, 18 अगस्त तक मांगों को मानने का अल्टीमेटम, आज पुतला दहन

मौके से मिला सुसाइड नोट

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कमरे में उनका शव पाया गया था. फ़िलहाल मौत के कारण की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है. लेकिन अधिकारियों ने उसके बारे में कुछ बताने से मना कर दिया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इलाक़े के लोगों ने सबसे पहले आशीष के शव को फंदे से लटकते देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची रामपुरहाट थाने की पुलिस ने शव को बरामद किया.

2026 के चुनाव में मिली थी हार

आशीष साल 2001 से ही इस सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे थे. लेकिन इस साल बीजेपी उम्मीदवार ध्रुव साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. आशीष बनर्जी, ममता बनर्जी सरकार में स्कूली शिक्षा और कृषि मंत्री रहे थे. साल 2021 में उनको विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया था.आशीष ने बर्दवान विश्वविद्यालय से बांग्ला में डॉक्टरेट करने के बाद रामपुरहाट कॉलेज में अध्यापन से करियर शुरू किया था. लेकिन बाद में राजनीति में शामिल हो गए. उनको ममता बनर्जी का क़रीबी माना जाता था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर