Monday, April 20, 2026

सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 20 मिनट तक हुई बातचीत

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर बधाई देने वालों का तांता अभी भी जारी है। शनिवार सुबह पूर्व सीएम व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास 5, देशरत्न मार्ग पहुंचे। इस दौरान सीएम ने नीतीश कुमार का हाथ जोड़ प्रणाम करते हुए स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान नीतीश कुमार मुस्कुराते रहे और सम्राट के कंधों पर हाथ रख उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई।

इसे भी पढ़ें : भारतीय रेलवे में समर स्पेशल ट्रेनों को लेकर बड़ा ऐलान, जानें ट्रेनों के रुट और टाइमिंग का हाल

संभावना जताई जा रही है कि नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई साथ ही आने वाले दिनों में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी बातचीत हुई। बिहार में सत्ता परिवर्तन होने व सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी. इस मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी मौजूद थे।

इधर सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सख्त निर्देश दिया कि विकास के कार्यों की गति बढ़ाएं और राज्य को विकसित बनाने में अपना सहयोग दें। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करने का भी निर्देश दिया। सीएम सम्राट ने अधिकारियों को प्रखंड और थाना स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर तक तेजी से काम कर जनता की समस्याएँ सुलझाने का भी निर्देश दिया था।

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर