Thursday, November 5, 2026

भारतीय रेलवे में समर स्पेशल ट्रेनों को लेकर बड़ा ऐलान, जानें ट्रेनों के रुट और टाइमिंग का हाल

न्यूज डेस्क: भारतीय रेलवे ने गर्मी की छुट्टी में होने वाली भीड़ पर विशेष नजर रखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों के ऐलान समेत ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है. यह ट्रेन देश के अलग-अलग रेल रुट से होकर गुजरती है जो विशेष रुप से यूपी-बिहार को जोड़ती है. पुर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने कहा कि गर्मी की छुट्टी में आमजन को आसानी और सुविधाजनक यात्रा देने के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया और ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी गई.

जानें रुट, टाइमिंग और स्टॉपेज

-ट्रेन नंबर 04008/04007 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन आनन्द विहार टर्मिनल 18 अप्रैल- 1 जुलाई में 23 मई 2026 को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को तथा जोगबनी 19 अप्रैल- 12 जुलाई में 24 मई, 2026 को छोड़कर प्रत्येक रविवार को 12 फेरों के लिए किया जाएगा.

गाड़ी संख्या 04008 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी ग्रीष्मकालीन की साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 अप्रैल- 11 जुलाई में 23 मई को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 8.30 बजे चलकर गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर से होते हुए अगले दिन छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और 13.50 में फारबिसगंज से बजे छूटकर 3 बजे जोगबनी पहुंचेगी.

वहीं, वापसी यात्रा में गाड़ी नंबर 04007 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 अप्रैल-12 जुलाई में 24 मई, 2026 को छोड़कर प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे चलकर फारबिसगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार, नवगछिया होते हुए दूसरे दिन मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद से होते हुए तीसरे दिन हापुड़ से 00.20 बजे और 01.45 बजे गाज़ियाबाद से छुटकर 3 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12, शयनयान श्रेणी के 04, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाया जाएगा.

इसे भी पढ़े: JAC 10वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर फैला भ्रम, बिना किसी सूचना के देर रात लिंक एक्टिव

-ट्रेन नंबर 05056/05055 गोरखपुर-अलीपुरद्वार-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 18, 25 अप्रैल एवं 02 मई, 2026 दिन शनिवार को तथा अलीपुरद्वार से 19,26 अप्रैल एंव 03 मई, 2026 रविवार को 03 फेरों के लिए किया जाएगा.

ट्रेन संख्या 05056 गोरखपुर-अलीपुरद्वार ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10,25 अप्रैल एंव 02 मई, 2026 को गोरखपुर से 10.05 बजे चलकर कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, कटिहार, बारसोई सो होते हुए दूसरे दिन किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, न्यू माल जं, बिन्नागुड़ी औऱ हासीमारा से 01.55 बजे छूटकर 7 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी.

वहीं, वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05055 अलीपुरद्वार-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19, 26 अप्रैल एवं 03 मई, 2026 दिन रविवार को अलीपुरद्वा 0.00 बजे चलकर हासीमारा, बिन्नागुड़ी, न्यू माल जं., सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, बेगूसराय, बरौनी होते हुए दूसरे दिन शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनापुर, छपरा, सीवान, थाने, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला से 07.22 बजे और 08.02 बजे कप्तानगंज से छूटकर 9 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

इस गाड़ी का जेनरल सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम क्षेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाया जाएगा.

-ट्रेन संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन का संचालन नई दिल्ली से 17 अप्रैल- 15 जुलाई में 21, 22, 23, 24 एवं 25 मई, 2026 को छोड़कर प्रतिदिन तथा सुपौल से 19 अप्रैल- 17 जुलाई में 23, 24, 25, 26 एवं 27 मई, 2026 को छोड़कर प्रतिदिन 85 फेरों के लिए किया जाएगा.

ट्रेन संख्या 04072 नई दिल्ली- सुपौल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 17 अप्रैल- 15 जुलाई में 21, 22, 23, 24 और 25 मई, 2026 को छोड़कर प्रतिदिन नई दिल्ली से 21.35 बजे चलकर गाजियाबाद होते हुए दूसरे दिन अलीगढ़, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुर, प्रयागराज जं, वाराणसी जं, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी से होते हुए तीसरे दिन बरौनी से 00.45 बजे चलकर बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर तथा सहरसा से 03.55 बजे छूटकर 6.35 बजे सुपौल पहुंचेगी.

वहीं वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 19 अप्रैल- 17 जुलाई में 23, 24, 25, 26 और 27 मई, 2026 को छोड़कर प्रतिदिन सुपौल से 07.45 बजे चलकर सहरसा से 09.45 बजे, सिमरी बिख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सुरेनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, वाराणसी जं से 22.40 बजे छुटकर दूसरे दिन प्रयागराज जं, गोविन्दपुर, इटावा, टूण्डला, अलीगढ़ से होते हुए गाज़ियाबाद से 14.00 बजे छूटकर 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 और एस.एल.आर.डी. के 02 कोटों के साथ कुल 16 कोच लगाया जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर