नई दिल्ली : इंडिगो ने पिछले दिनों रद्द हुई अपनी फ्लाइट्स को लेकर यात्रियों को मुआवजा देने का ऐलान किया है. दरअसल यह कार्रवाई एयरलाइन की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट की उस टिप्पणी के बाद हुई, जिसमें रिफंड के अलावा मुआवजा देने की बात भी कोर्ट ने पूछा था। बता दें कि दिसंबर महीने की शुरुआत में इंडिगो की हजारों फ्लाइट्स रद्द हुईं, जिसके कारण यात्रियों में हाहाकार मचा और लोग घंटों एयपोर्ट्स पर इंतजार करने को मजबूर नजर आए। उड़ानों के रद्द होने के करण हजारों यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई घंटों तक यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे।
Highlights:
इंडिगो ने 3/4/5 दिसंबर को प्रभावित हुए यात्रियों के लिए खास एलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंडिगो ने इस बात की जानकारी दी है। इंडिगो की ओर से बताया गया कि 3/4/5 दिसंबर को यात्रा करने वाले हमारे कुछ कस्टमर कुछ एयरपोर्ट पर कई घंटों तक फंसे रहे और उनमें से कई पर भीड़ की वजह से बहुत बुरा असर पड़ा। हम ऐसे बुरी तरह प्रभावित कस्टमर को ₹10,000 के ट्रैवल वाउचर देंगे। इन ट्रैवल वाउचर का इस्तेमाल अगले 12 महीनों तक इंडिगो की किसी भी यात्रा के लिए किया जा सकता है।
बयान में कहा गया है कि यह मुआवजा मौजूदा सरकारी गाइडलाइंस के तहत कमिटमेंट के अलावा है; जिसके अनुसार, इंडिगो उन यात्रियों को उड़ान के ब्लॉक टाइम के आधार पर ₹5,000 से ₹10,000 का मुआवजा देगा, जिनकी उड़ाने डिपार्चर टाइम के 24 घंटे के अंदर कैंसल हो गई थीं।
रिफंड पर क्या है अपडेट?
वहीं, जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हुई, उनके रिफंड को लेकर भी एयरलाइन ने अपडेट दिया है। इंडिगो की ओर से कहा गया कि ऑपरेशन में रुकावट के बाद हमने यह पक्का किया है कि कैंसल हुई उड़ानों के लिए सभी जरूरी रिफंड शुरू कर दिए गए हैं। इसमें अधिकांश पहले ही यात्रियों के अकाउंट में आ चुके हैं और बाकी जल्द ही अकाउंट में आ जाएंगे।


