Tuesday, November 3, 2026

77वें गणतंत्र दिवस पर जयपुर में कई जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

जयपुर : देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर में कई स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया, जहां आरएसी की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद सुबह 8 बजे वे बड़ी चौपड़ पहुंचे और ऐतिहासिक स्थल पर तिरंगा फहराकर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा और बालमुकुंद आचार्य सहित कई नेता मौजूद रहे।

सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री भाजपा मुख्यालय पहुंचे और वहां ध्वजारोहण किया। इसके बाद सुबह 9:10 बजे अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह सुबह 9:30 बजे सवाई मान सिंह स्टेडियम में हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। दोपहर 11:45 बजे वे सचिवालय परिसर में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने पुलिस कमिश्नरेट में ध्वजारोहण किया और कर्मचारियों को मिठाई बांटी। डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर 45 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी ध्वजारोहण कर संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर