Wednesday, October 28, 2026

अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में पांच लोग गिरफ़्तार, मामले में आई पुलिस की प्रतिक्रिया

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है. इसके अलावा तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए इलाके के वीडियो फ़ुटेज की मदद से इन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर बोलीं ममता- ‘हेलमेट नहीं पहना होता तो हो सकती थी मौत’

अदालत में पेश किए जाएंगे आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार लोगों के ख़िलाफ़ हमला करने, अवैध रूप से भीड़ जुटाने, रास्ता रोकने और गाली-गलौज़ करने जैसे आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. इनको आज एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. इस मामले में गिरफ़्तारियों की संख्या और बढ़ सकती है. यह ख़बर लिखे जाने तक अभिषेक बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है.

शनिवार को सोनारपुर में हुई घटना

दरअसल, अभिषेक बनर्जी शनिवार को दक्षिण 24-परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद की हिंसा में मारे गए एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के घर गए थे. इस दौरान उन पर यहां हमला हुआ था. सोनारपुर से अभिषेक को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था. लेकिन पार्टी का आरोप था कि वहां उनका इलाज नही किया गया. इसके बाद उनको एक अन्य निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकीय जांच के बाद अभिषेक देर रात घर लौट आए. तृणमूल कांग्रेस कल से ही इस घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की मांग कर रही थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर