Saturday, October 31, 2026

झारखंड के पांच पुलिस अधिकारी IPS में प्रोन्नत, 3 अन्य अधिकारी सूची में प्रोविजनली शामिल

रांची : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों को आईपीएस में प्रोन्नति दी है. मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन पांच पुलिस अधिकारियों के अलावा तीन पुलिस अधिकारियों को चयनित सूची में प्रोविजिनली शामिल किया गया है. इन तीनों अधिकारियों को उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में निर्दोष साबित होने और राज्य सरकार की ओर से Integrity Certificate दिये जाने के बाद प्रोन्नति मिलेगी.

जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन अधिकारियों को IPS में प्रोन्नति मिली है उसमें दीपक कुमार को साल 2022 के लिए जबकि मजरूल होदा, राजेश कुमार, रौशन गुड़िया और श्रीराम समद को 2023 की वेकेंसी के मद्देनजर IPS में प्रोन्नत किया गया है. बता दें कि प्रोन्नति को लेकर पिछले महीने 10 नवंबर को UPSC की बैठक हुई थी.

IPS में प्रोन्नति के लिए अंतिम रूप से जिन आठ नामों का चयन किया है, उसमें तीन अधिकारियों शिवेंद्र, राधा प्रेमकिशोर और मुकेश कुमार महतो को प्रोविजिनली शामिल किया गया है. इन तीनों अधिकारियों को वास्तविक प्रोन्नित उस वक्त मिलेगी, जब वह अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों में निर्दोष साबित हो जाएं और राज्य सरकार Integrity Certificate निर्गत कर दे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर