Thursday, July 23, 2026

अपराध की योजना बनाते पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार व नकदी बरामद

हज़ारीबाग : हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोर्रा थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहे 5 अपराधियों को पुलिस ने हथियार समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों ने पूर्व में जिले में हुई कई लूट और चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

45d56da7 4042 4a95 8b8e b96ccd067fed

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग कन्हरी हिल, फॉरेस्ट एरिया के पास अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामार टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की, जहां कुछ लोग बैठकर वारदात की योजना बनाते हुए दिखाई दिए।पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर पांचों
को पकड़ लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 90000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि ये अपराधी पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुके हैं

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर